August 8, 2026 2:22 am

राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के प्रमुख महासचिव ने पावन त्रिविधि पूर्णिमा का बताया महत्व

कानपुर। राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के प्रमुख महा सचिव उत्तर प्रदेश श्रद्धेय सरोज कुमार बौद्ध ने राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के बैनर तले कानपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर पावन त्रिविधि पूर्णिमा के महत्व को विभिन्न बुद्ध विहार में जाकर बताया साथ ही चक्रवर्ती सम्राट अशोक के समय कार्यकाल का एवं बाबा साहब के द्वारा किए गए संघर्षों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया।

उनकी पूरी टीम मकसूदाबाद स्थित बुद्ध विहार पंचशील बुद्ध विहार टिकरा और गुजैनी बुद्ध विहार में मुख्य रूप से शिरकत की जहां पर जागरुक साथियों मे राष्ट्रीय बौद्ध महासभा की पूरी टीम की प्रशंसा की टीम के साथियों में मुख्य रूप से एड. विश्वनाथ प्रसाद तुलाराम कमल मोहनलाल कमल मोनिका वर्मा लक्ष्मी अधिकारी कोमल अधिकारी निखिल कुमार रामबाबू नेपाल सिंह ब्रजकिशोर मिथिलेश शोभा कमल सुनील मास्टर भीष्म मास्टर भन्ते भदन्त आर्य पुत्र अंगुलिमाल आदि सब लोगों ने शिरकत की।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!