August 8, 2026 2:17 am

राष्ट्रीय बौद्ध महासभा बनायेगी अपने संगठन के लिए नया संविधान

आगरा। (संवाददाता) राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के संस्थापक एवं पूर्व विधायक माननीय धर्मप्रकाश भारतीय बौद्ध जी ने राष्ट्रीय बौद्ध महासभा व उसके सहयोगी संघठनों के लिए नया संविधान (नियमावली) तैयार करने के लिए 7 सदस्यों की ड्राफ्टिंग कमेटी का गठन किया है।

इस कमेटी में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय आचार्य इंजीनियर किशोर बौद्ध जी को सलाहकार बनाया गया है और साथ ही संविधान वाचक असिस्टेंट प्रोफेसर आर.सी. धीमान जी को ड्राफ्टिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है | सीनियर एडवोकेट सिद्धांत गौतम जी नई (दिल्ली) को कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है।

कमेटी में पूर्व कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बादल सिंह बौद्ध जी मध्य प्रदेश, माननीय संघप्रिया कमलेश बौद्ध जी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुषमा बौद्ध जी, व राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के नवनियुक्त मुख्य राष्ट्रीय महासचिव माननीय योगेश गौतम जी को सदस्य के रूप में नामित किया है।

इस प्रकार यह सात सदस्य (ड्राफ्टिंग कमेटी) 3 माह में संविधान मसौदा को अंतिम रूप देने का कार्य करेंगे और साथ ही भारत के समस्त राष्ट्रीय बौद्ध महासभा तथा बुद्ध भिक्खु संघ व अंबेडकर अनुयायियों के सुझाव लेकर संविधान नियमावली तैयार करेगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!