5करोड़ की लागत से बनेगा भव्य गुरुकुल
सीतापुर। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी के नेतृत्व में थाना बिसवा, सीतापुर में एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष किन्नर प्रकोष्ठ श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा काजल किन्नर उर्फ कनकेश्वरी गिरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रोशनी शुक्ला, तथा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष किन्नर प्रकोष्ठ सोनी जी ने की। हजारों की संख्या में पदाधिकारी, भक्तगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने घोषणा की कि मंदिर परिसर में 5 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य गुरुकुल का निर्माण किया जाएगा।
इस गुरुकुल में बच्चों और युवाओं को वैदिक शिक्षा, संस्कार एवं सनातन संस्कृति की शिक्षा दी जाएगी ताकि भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र के रूप में स्थापित किया जा सके।
महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशनी शुक्ला जी ने मंच से सभी महिलाओं और युवतियों को आत्मरक्षा, तलवारबाजी और संस्कृति संरक्षण की दिशा में प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
आशीष शुक्ला, गौरव तिवारी, ए.सी. मिश्रा, प्रदीप शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग, संगठन पदाधिकारी एवं भक्तगण उपस्थित रहें।




