August 8, 2026 2:19 am

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर किन्नर प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव ने किया विधायक सुरेन्द्र मैथानी से शिष्टाचार भेंट

कानपुर। (संवाददाता) राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर किन्नर प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव ने कानपुर के गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र मैथानी जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने विधायक सुरेन्द्र मैथानी जी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

भेंट के दौरान छठी मैया के पावन अवसर पर संगठन से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण चर्चाएं की गईं। उन्होंने विधायक सुरेन्द्र मैथानी जी को राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के उद्देश्यों, कार्य प्रणाली एवं समाज सेवा के संकल्पों से अवगत कराया।

इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात में संगठन के विस्तार, सामाजिक समरसता, और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार को लेकर विचार-विमर्श किया गया। विधायक सुरेन्द्र मैथानी जी ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

(किन्नर प्रकोष्ठ)

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!