August 8, 2026 2:19 am

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर महामंडलेश्वर स्वामी श्री मुक्तेश्वरानंद महाराज जी बने धर्माचार्य राष्ट्रीय प्रमुख (संत प्रकोष्ठ)

नई दिल्ली। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी के नेतृत्व में संगठन विस्तार एवं धर्म-संवर्धन को ध्यान में रखते हुए

महामंडलेश्वर स्वामी श्री मुक्तेश्वरानंद महाराज जी को संत प्रकोष्ठ में धर्माचार्य राष्ट्रीय प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्वामी श्री मुक्तेश्वरानंद महाराज जी लंबे समय से सनातन धर्म, गौ-संरक्षण, गंगा एवं गीता प्रचार के कार्यों में सक्रिय हैं। उनका योगदान समाज में धर्म, संस्कृति और राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने दी बधाई।“महामंडलेश्वर स्वामी श्री मुक्तेश्वरानंद महाराज जी जैसे विद्वान संत का संगठन में जुड़ना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। और कहा कि उनके आशीर्वाद से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।”

संपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं संत प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!