August 8, 2026 2:22 am

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वॉलन्टियर की बैठक सम्पन्न

कानपुर। (संवाददाता) राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वॉलन्टियर भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक रमेश यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, के रमईपुर स्थित गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। इस बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे जिनमें प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा स्वाति अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. राजेंद्र राज, प्रदेश महासचिव अधिवक्ता शुभम मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री नीलेश कुमार सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी प्रोटोकॉल के साथ मौजूद रहे।

बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने, अधिक से अधिक युवाओं और समाजसेवियों को जोड़ने तथा राष्ट्रहित में चल रहे कार्यों को गति देने पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाने के संकल्प पर चर्चा की गई।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक शहर और नगर में गुरुकुल, गौशाला एवं संस्कार शाला स्थापित की जाए, जिससे भारतीय संस्कृति, परंपरा और सनातन मूल्यों का संरक्षण एवं संवर्धन हो सके।

राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती के लिए तन-मन-धन से योगदान देने का आह्वान किया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!