August 8, 2026 2:19 am

राष्ट्रीय सेवा योजना (N.S.S.) सात दिवसीय विशेष शिविर 2024-25 का सप्तम समापन दिवस

लखनऊ। शिविर का प्रारंभ महाकुंभ तथा डिजिटल लिटरेसी विषय को समर्पित करते हुए एक पतंग उड़ाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने डिजिटल लिटरेसी तथा आस्था और संस्कृति का महाकुंभ विषय को संदेश देते हुए पतंगे बनाई वह उड़ाई।

शिविर के आज के दिन प्रथम बौद्धिक सत्र में “आर ए वी संस्था” की तरफ से आए हुए मोटिवेशनल स्पीकर और डॉक्टर डॉ हितेंद्र कुमार, डॉ अमर सिंह और डॉ रचना (आयुर्वैदिक स्पेशलिस्ट) ने छात्राओं के साथ स्वास्थ्य संबंधी विषयों एवं स्वस्थ जीवन शैली के विषय में बातचीत की उन्होंने जीवन में आर्गेनिक खाद्य पदार्थो को अपने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हम अपनी आधे से अधिक स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान अपने किचन में ही कर सकते हैं क्योंकि किचन में वह सारे पौष्टिक तत्व हैं जिनसे हम अपने शरीर को स्वस्थ बना सकते हैं हमें केमिकल युक्त पदार्थ से दूर रहना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा आर्गेनिक पदार्थों का इस्तेमाल करना चाहिए और डब्बा बंद पदार्थ से दूर रहना चाहिए।

शिविर के दूसरे सत्र को भी स्वास्थ्य को ही समर्पित किया गया जिसमें फेसमाॅक्स डेंटल एंड एसथेटिक क्लिनिक की तरफ से आए डॉक्टर आरुषि कमल और डॉ एम के मौर्य द्वारा छात्राओं के दातों की जांच की गई तथा उनकी दातों संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया तथा छात्राओं को उन तरीकों से भी अवगत कराया गया कि वह अपने दातों की साफ सफाई और देखरेख किस प्रकार से घर पर ही कर सकती।

साथ में छात्राओं द्वारा पास की बस्ती में डिजिटल सुरक्षा पर निवासियों को जागरूक भी किया गया I

सप्त दिवसीय शिविर के कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या प्रो. अंशू केडिया जी के मार्गदर्शन में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियो श्रीमती सुनीता यादव, डॉ. अनामिका सिंह के निर्देशन में हुआ

 

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!