August 8, 2026 2:20 am

रिंग रोड पर भीषण सड़क हादसा, पांच लोग घायल

लखनऊ। (संवाददाता) रिंग रोड चौकी के सामने एक भीषण सड़क हादसे में स्विफ्ट डिजायर कार (UP 32QE 3992) सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में कार सवार दो व्यक्ति, दो ई-रिक्शा चालक और एक मोटरसाइकिल सवार शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों में अशफाक, गोलू, सबरंग, गुड्डू और सोनू शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार चालक गंभीर रूप से जख्मी है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही रिंग रोड चौकी इंचार्ज मनुज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। फिलहाल, इस हादसे में कौन जिम्मेदार है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह हादसा ओवरस्पीडिंग के कारण हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है, तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!