लखनऊ। (संवाददाता) पुलिस ने घंटाघर पर लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ रील बनाते वक्त ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया इसके बाद शांति भंग में चालान किया गया एवंं लाईसेंसी रिवाल्वर जब्त कर लिया गया।
ठाकुरगंज पुलिस ने बताया घंटाघर के सामने आजम कपड़े उतार कर लाईसेंसी रिवाल्वर से रील बनाने लगा था, जिससे सड़क पर जाम लग गया। इस दौरान राहगीर ने उससे रास्ता मांगा तो वह अभद्रता कर झगड़ने लगा था। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर हुसैनाबाद चौकी प्रभारी मुदित राय और अन्य पुलिस कर्मियों ने कथित सलमान खान को हिरासत में लेते हुए थाने ले लाए। इसके बाद पुलिस ने आजम अंसारी पर कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया और उसका लाईसेंसी रिवाल्वर जब्त कर लिया।
बता दे कि डुप्लीकेट सलमान खान की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। कभी वह अर्धनग्न और कभी सिगरेट पीकर लगातार रील बनाता है। यू ट्यूब पर डुप्लीकेट सलमान खान के 1 लाख 67 हजार फॉलोअर्स हैं। उसके वीडियो की व्यू लाखों में है।




