August 8, 2026 2:12 am

​रेड प्लस सोसाइटी की अनूठी पहल: ओल्ड एज होम में योग, जांच और फल वितरण से बिखरी बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान

“योग से निरोगी जीवन और सेवा से समाज का कल्याण संभव है।”— रेड प्लस सोसाइटी, लखनऊ

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रेड प्लस सोसाइटी द्वारा ओल्ड एज होम (वृद्धाश्रम) में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वरिष्ठ नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क ब्लड शुगर जांच की व्यवस्था की गई। साथ ही सभी वृद्ध माताओं एवं पिताओं को फल वितरित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

कार्यक्रम में रेड प्लस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ.राजकुमार के नेतृत्व में डॉ.संदीप, डॉ. ए.के. मिश्रा,शेखर सौरव हेमलता सहित सोसाइटी के सभी सदस्यों, चिकित्सकों एवं स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

वक्ताओं ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन की आधारशिला है और नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। समाज के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंत में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने रेड प्लस सोसाइटी के इस सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह, सेवा भावना और सामाजिक समर्पण से ओत-प्रोत रहा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!