मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आज शनिवार को रहीमाबाद रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला 35 वर्षीय का शव पड़ा मिला सूचना पकार मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक अज्ञात महिला का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
जिसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने हेतु लखनऊ भेजा है जबकि अज्ञात महिला की क्षेत्र के आसपास के गांव के लोगों से पहचान करने के लिए काफी प्रयास किया गया लेकिन शाम तक महिला की पहचान नहीं हो सकती रहीमाबाद थाना प्रभारी आनंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस अज्ञात महिला की पहचान जैसे ही हो जाएगी तत्काल इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी जाएगी ।




