August 8, 2026 2:22 am

लखनऊ को मिला एक और मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के चिनहट तिराहे पर अब लोगों को विश्वस्तरीय और किफायती स्वास्थ्य सेवाएँ मिलने जा रही हैं।

मैरीलैंड हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया! यह अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल है, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ मरीज़ों को आपातकालीन, तीव्र और सामान्य सभी तरह की सेवाएँ उपलब्ध होंगी।

मैरीलैंड हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, चिनहट तिराहा, लखनऊ में लोगों को मिलेगा एक ऐसा स्वास्थ्य केंद्र जहाँ करुणामय उपचार, अनुभवी डॉक्टरों की टीम और आधुनिक तकनीक का होगा संगम।

यह अस्पताल ऑर्थोपेडिक्स, स्पाइन और जॉइंट रिप्लेसमेंट के विशेषज्ञ डॉ. संतोष गुप्ता, गैस्ट्रो और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के डॉ. एम. खालिद, स्त्री रोग एवं बांझपन विशेषज्ञ डॉ. शिखा शर्मा, आईसीयू और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक सिंह और डॉ. ऋतुज सोमनवंशी, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार, तथा जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. ए.के. सिंह और डॉ. सी.एस. तिवारी जैसी जानी-मानी हस्तियों की सेवाएँ उपलब्ध कराएगा।

साथ ही, यहाँ ऑन्को सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी और यूरोलॉजी विभाग भी शुरू किए जा रहे हैं।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उनका उद्देश्य है—क्लीनिकल एक्सीलेंस और दयालु सेवा के साथ समुदाय की सेहत की रक्षा करना।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!