August 8, 2026 2:16 am

लखनऊ: मलिहाबाद में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से आयोजित, मुख्य अतिथि डॉ. बीपी राव ने दी शिक्षा की अलख

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम नई बस्ती (मोजरा गोंदा मोजमनगर, थाना रहीमाबाद) में आज 19 अप्रैल 2026 को बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती एवं जन्म महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।

शिक्षा ही सफलता की एकमात्र चाबी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश के निदेशक डॉ. बीपी राव ने भगवान बुद्ध और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। डॉ. राम ने कहा, “आप सभी लोग अपने बच्चों को आधी रोटी खाकर भी शिक्षा जरूर दिलाएं, क्योंकि शिक्षा ही वह अनमोल रत्न है जो समाज की कुरीतियों को मिटाकर तरक्की के द्वार खोलती है।”

उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर ही संगठन को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अपने हक और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करना और शिक्षित होना बेहद जरूरी है। जिस तरह बाबा साहेब ने संविधान रचकर हमें अधिकार दिलाए, हमें उन्हीं के बताए मार्ग पर चलकर कारवां को आगे बढ़ाना होगा।

इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई रामेश्वर दयाल: अपर पुलिस महानिदेशक (IPS), श्रीमती ममता रानी चौधरी: विधान परिषद सदस्य (MLC), डॉ. सरोज रानी: प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, नवयुग महिला पीजी कॉलेज, लखनऊ, आर.एस. प्रेम: IAS (राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश)श्रीमती कमलेश मैत्री: ग्राम प्रधान, गोंदा मोजमनगर, ज्ञान प्रकाश (रीमा): अधीक्षक, भारत सरकार (कार्यक्रम संचालक), एस.के. गौतम: सेवानिवृत्त रीजनल मैनेजर, यूनाइटेड इंश्योरेंस ऑफ इंडिया, अमित कुमार: जिला महासचिव, कांग्रेस कमेटी, लखनऊ, परवेज रामजी: प्रदेश महासचिव, जितेंद्र कुमार: महासचिव, अकील खान: ब्लॉक अध्यक्ष, मलिहाबाद उपस्थित रहें।

कार्यक्रम के आयोजक पुंज भंते जिज्ञासु के कुशल नेतृत्व में यह महोत्सव संपन्न हुआ। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय निवासी और बहुजन समाज के लोग उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!