लखनऊ। ईद-उल-फितर के उल्लासमय माहौल के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का हजारों लोगों ने तहेदिल से जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। ईदगाह में तो हर तरफ बस अखिलेश भैया के नाम का ही नारा लग रहा था। हर तरफ उनके चाहने वाले थे। अखिलेश जी के दिल में पीडीए समाज के लिए जो दर्द है, जो चाहत है, वैसी भावना देश भर में किसी अन्य नेता में नहीं है। फिरंगी महली साहब ने ईदगाह में अखिलेश जी का इस्तकबाल किया।
श्री अखिलेश यादव ने सुरक्षा की परवाह किए बिना 21 मार्च 2026 को नमाजियों के बीच पहुंचे और तमाम लोगों से हाथ मिलाते हुए उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। राजधानी की सड़कों, गलियों से जहां से भी अखिलेश जी गुजरे, वहां बड़ी तादाद में जनसमुदाय उनके इंतजार में खड़ा मिला। सभी उनके स्वागत में सहभागी बनना चाहते थे। हुसैनाबाद घंटाघर पर तो जनता उनके पीछे-पीछे भाग रही थी।
श्री अखिलेश यादव ईद के शुभ अवसर पर अपने लोगों के घर बधाई देने स्वयं पहुंचे। उन्होंने ईद की मुबारकबाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी भी थे। अखिलेश जी ने यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद, प्रवक्ता फखरूल हसन चांद, महमूदाबाद स्टेट के प्रो. अली, नगरनिगम पार्शद दल के नेता कामरान बेग के अलावा शीशमहल में नवाब साहब तथा सैय्यद कामरान रिज़वी के आवास पर जाकर ईद की बधाई दी।
श्री अखिलेश यादव ने अल्पसंख्यक समाज के भाइयों के परिवारों से भी मुलाकात की। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय महासचिव यामीन खान और पूर्व मंत्री सलामुद्दीन उर्फ मुस्सान भाई के खदरा स्थित निवास पर गए और श्रीमती तरन्नुम सिद्दीकी पूर्व ब्लाक प्रमुख बख्शी का तालाब को भी ईद की मुबारकबाद दी। शाही ईदगाह के इमाम जनाब खालिद रसीद फिरंगी महली से भी मुलाकात की। उन्होंने सीतापुर रोड स्थित मक्कागंज खदरा में मोहम्मद उजैर के आवास पहुंचकर ईद की बधाई दी। खुर्रम नगर में मीडिया पैनलिस्ट डॉ.अजीज खां को भी मुबारकबाद दी।
इन्दिरानगर के डी-ब्लाक में राष्ट्रीय वैश्य स्वाभिमान संघ के पदाधिकारियों ने श्री अखिलेश यादव का शानदार स्वागत किया। व्यापारी समाज ने संकल्प लिया कि वह एकजुट होकर पूरी ईमानदारी से श्री अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनायेंगे। संघ के संरक्षक शाश्वत गुप्ता, पंकज गुप्ता, मनन गुप्ता, अंशुल गुप्ता, संदीप सिंह, पियूष दीक्षित तथा शारिक हुसैन आदि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
श्री अखिलेश यादव जब डॉ. कमर रहमान के घर पहुंचे और उन्हें ईद की मुबारकबाद दी तो अखिलेश जी की शान में डॉ. कमर रहमान ने यह शेर पढ़ा-‘‘गुलों में रंग भरे, बादलों में बहार भरे, चले भी आओ कि गुलशन का कारोबार चले‘‘। डॉ. रहमान का कहना था कि यूपी में जब श्री अखिलेश जी मुख्यमंत्री बनेंगे तभी सूबे के हालात बदलेंगे और तरक्की के दिन आएंगे।
सदर में यूनिक टेलर्स, प्रोपराइटर मौ0 शमशाद उर्फ बाबी के आवास पर भी गए। उन्हें ईद की मुबारकबाद दी।
यह एक हकीकत है कि ईद के इस शुभ अवसर पर सर्वाधिक लोकप्रिय नेता श्री अखिलेश यादव ने जेन जी की आशाओं, आकांक्षाओं को समझा और लोगों को भरोसा दिया है कि अपनी सरकार में सभी को खुशहाली और तरक्की के रास्ते पर ले जाएंगे। किसी को यह बताने की जरूरत नहीं है कि श्री अखिलेश यादव जी के कार्यकाल में ही प्रदेश में कई सराहनीय कार्य हुए थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, मेट्रो रेल सेवा प्रमुख हैं। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का इकाना स्टेडियम भी तभी बना था। अखिलेश जी को देखने उमड़ी भीड़ उनकी लोकप्रियता एवं स्वीकार्यता पर मुहर लगाती है।




