August 8, 2026 2:15 am

लखनऊ: विकास नगर अग्निकांड के पीड़ितों के लिए ‘फर्स्ट स्टेप रिहैबिलिटेशन सोसाइटी’ बनी सहारा, बांटे 200 गद्दे और त्रिपाल

लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के विकास नगर में अग्नि की भयंकर विभीषिका में हंसते खेलते लगभग हजारों परिवारों का जीवन तहस-नहस कर दिया इस आपदा से प्रभावित और बर्बाद हुए परिवारों की सहायता के लिए फर्स्ट स्टेप रिहैबिलिटेशन सोसाइटी ने भी आपदा के दिन से ही अपने सहयोगियों के साथ मिल के भोजन ,पानी, नाश्ता आदि वितरण किया । साथ ही साथ आज अपने सहयोगियों के साथ मिल कर संस्था ने 200 गदे और 200 त्रिपाल सर ढकने के लिए वितरण किया गया।

संस्था की सचिव व समाजवादी सिपाही पंडित शर्मिला महाराज ने बताया कि हमारे अपार्टमेंट के लोगों ने हमें कहा कि सभी अग्नि की आपदा से प्रभावित लोगो को उनकी जरूरत की वस्तुएं दिया जाए इस लिए हम लोगों ने आज गद्दा और त्रिपाल वितरण किया।

संस्था के अध्यक्ष पंडित मनीष महाजन ने बताया कि मेमना जी, तारीख, प्रसून बाजपेई, पूर्व सीएमओ डॉक्टर निगार रिजवी, गुड्डू खान, सफीक भाई ,लोकेश दास शर्मा, शगुफ्ता जी, कफिल जी ,अहमद जी ने आर्थिक सहायता कर इस नेक कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका दे कर मानवता की मिसाल दी है। साथ ही सभी ने संकल्प लिया कि हम सभी जब तक पीड़ित परिवारो का जीवन सामान्य नहीं होता तब तक हम सब उनकी जरूरतों के सामनों को पूरा करते रहेंगे ।

आज पिछले तीन दिन से हम सभी रात दिन पीड़ित परिवार की सेवा में लगे है ऐसे ही आगे अपनी सेवा देते रहेंगे इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्य सर्विस चौरसिया, अरविंद गुपा, पप्पू ,अकरम ,रोहित गुप्ता, परवेज खान ,आयशा अजीज, विकास ,कमलेश जी ,रिंकी आदि लोग ने अपना सहयोग दे कर पीड़ितों की मदद किया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!