August 8, 2026 2:24 am

लगातार 28 वर्षों से इस छठ पूजा पावन व्रत का पालन करती आ रही हैं अध्यापिका नीलिमा सिंह

लखनऊ। गोमती नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज की अध्यापिका नीलिमा सिंह वर्ष 1997 से निरंतर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ छठ पूजा करती आ रही हैं।

यह परंपरा उन्हें अपनी माता से विरासत में मिली, जो मायके में भी छठ करती थीं और ससुराल में भी यह पूजा होती रही है। पहले नीलिमा सिंह जी गोमती तट पर पूजा करती थीं, परंतु कोरोना काल के दौरान उन्होंने घर पर ही छठ का आयोजन प्रारंभ किया। वर्ष 2018 में अमेरिका के Laramie शहर में रहते हुए भी उन्होंने व्रत रखा, जहाँ सुबह अर्घ्य देने के समय जल पूरी तरह बर्फ़ बन चुका था। नीलिमा सिंह बताती हैं कि यह सब माँ छठी मइया की कृपा और उनकी दी हुई शक्ति है, जिसकी वजह से वह लगातार 28 वर्षों से इस पावन व्रत का पालन कर रही हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!