August 8, 2026 2:11 am

​लागत कम, पैदावार ज्यादा: कृषि विशेषज्ञों ने मलिहाबाद के किसानों को दिया प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत में आज कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारी द्वारा इस प्रशिक्षण में कृषकों को जीवामृत, घन जीवामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं दशपर्णी अर्क बनाने की विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही समस्त कृषकों को जलपान के साथ बुकलेट, फोल्डर भी उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम के दौरान सहायक विकास अधिकारी मानवेन्द्र सिंह द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं एवं प्राकृतिक खेती के महत्व तथा इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं गिरजा शंकर मौर्य ने प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।डॉ अरुण कुमार सिंह ने कैसे लागत कम करके उत्पादन ज्यादा किया जाय और जमीन की उर्वरता कैसे बढ़ाया जाय पर चर्चा की।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान कैथुलिया जवाहिर लाल, प्राविधिक सहायक राहुल गुप्ता, क्लस्टर के समस्त कृषक एवं कृषि सखी अंजली शर्मा उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण के दौरान ‘आरम्भ सेतुः ट्रस्ट’ द्वारा महिलाओं की कृषि कार्यों में भूमिका, प्राकृतिक खेती के फायदे तथा रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से मित्र कीटों एवं पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत में सभी कृषकों को प्राकृतिक खेती अपनाने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे लागत में कमी, मृदा स्वास्थ्य में सुधार एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!