August 8, 2026 2:25 am

लूट और चोरी की योजना बना रहे चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आज पुलिस ने क्षेत्र में लूट और चोरी की योजना बना रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल और हथौड़ी, टॉर्च, लोहे का सब्बल बेल्चा, चाभी का गुच्छा, पेचकस, ब्लेड आदि औजार बरामद किए गए हैं।

 

रहीमाबाद इंस्पेक्टर आनंद द्विवेदी ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान थाना क्षेत्र के रसूलाबाद प्राथमिक विद्यालय के परिसर में बैठ कर चार शातिर लूट और चोरी की योजना बना रहे थे। पुलिस को देखकर भागने लगे। इतने में पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अपने पास तमंचा, कारतूस और हथौड़ी, पेचकस, छैनी, रेती, कई प्रकार की चाभियां सहित अन्य औजार उनका इरादा यहां दुकानों घरों लूटपाट चोरी करना था। बताया कि आरोपियों की पहचान अतीक धौरा औरास उन्नाव, मतीन ग्राम अहमदाबाद कटौली थाना रहीमाबाद, मारूफ, गुफरान तकिया थाना रहीमाबाद के रूप में हुई है। चारों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

इनमें से अतीक और गुफरान के खिलाफ लखनऊ के विभिन्न थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!