July 30, 2026 7:29 am

वक्फ बिल के खिलाफ जुमें की नमाज के बाद प्रदर्शन

लखनऊ। (संवाददाता) बड़े इमामबाड़े के आसिफी मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने वक्फ कानून को लेकर कहा- ये बिल सही नहीं है। इस दौरान सऊदी अरब की हुकूमत का भी विरोध किया गया।

इस दौरान शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि सरकार कह रही है हम मुसलमान के तरक्की के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन हमारा घर छीन कर कैसे हमारी तरक्की हो सकती है। जो धर्मगुरु और मुसलमान वक्फ बिल का समर्थन कर रहे हैं वह सरकार के पिठू हैं। हम लोग ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के साथ हैं। वक्फ बिल के खिलाफ प्रदर्शन करते रहेंगे। सड़क पर उतरेंगे। जरूरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन भी करेंगे।

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया बड़े इमामबाड़े के आसिफी मस्जिद के बाहर एवं टीले वाली मस्जिद पर वक्फ बिल के विरोध को देखते हुए भारी फोर्स तैनात की गई। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स भी लगाई गई थी। सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई थी। हालांकि सभी शांतिपूर्ण लोग नमाज पढ़ने आए थे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!