August 8, 2026 2:17 am

वन्देमातरम मन्त्र के बल पर भारत आर्थिक व सामरिक महाशक्ति बनेगा

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन दर्शन, देश के लिए आज भी प्रेरक, प्रेरणादायक और प्रासंगिक है।सरदार पटेल के जीवन संस्मरणों की याद ताजा होने से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिल रही है।सरकार, सरदार पटेल की स्मृतियों को जन जन तक पहुंचाने की ओर अग्रसर है।वन्देमातरम, आत्मनिर्भर भारत व स्वदेशी के संन्देश को जन जन तक पहुंचायें। कहा कि एस आई के बारे मे लोग जाने और भ्रमित न हों

सरदार पटेल जी जयन्ती के उपलक्ष्य मे आयोजित की जा रही एकता यात्रा से युवाओं के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार हो रहा है। कहा कि वन्देमातरम् मन्त्र के बल पर भारत आर्थिक व सामरिक महाशक्ति बनेगा।

श्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त महाविद्यालय चिरगांव,झांसी मे लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य मे आयोजित एकता यात्रा व विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मा0प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृतियों को संजोये रखने के लिए गुजरात में उनकी दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित की गयी है। आज यह प्रतिमा राष्ट्रीय प्रेरणा स्थली के रूप में देशवासियों को नई प्रेरणा प्रदान कर रही है।कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उनका जन्म एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। देश की आजादी के आंदोलन में उन्होंने बढ़-चढ़कर नेतृत्व प्रदान किया था।

उन्होने कहा कि जब देश के प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति का भाव प्रबल रूप में होता है, तो राष्ट्र अखण्डता के सूत्र में बंध कर अपनी एकता को सुदृढ़ बनाए रखता है। सरदार पटेल ने कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अत्यन्त सहजता के साथ देश की 563 रियासतों को भारत गणराज्य का हिस्सा बनाकर अखण्ड भारत के निर्माण में अपना योगदान दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में भारत के संविधान की धारा 370 को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर को अखण्ड भारत का हिस्सा बनाया गया। अगर सरदार पटेल प्रथम प्रधानमंत्री होते, तो धारा 370 की जरूरत ही नही पड़ती। कहा कि 1946 मे अन्तरिम सरकार के गठन के समय सरदार पटेल को 15 मे से 14 मत मिले थे, फिर भी उस समय लौह पुरूष को प्रधानमंत्री नही बनने दिया गया।सरदार पटेल प्रधानमंत्री होते, तो भ्रष्टाचार देश को छू नही पाता, चीन के हांथ जमीन न गवानी पड़ती, कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए अनुमति न लेनी पड़ती। कहा कि सरदार पटेल प्रधानमंत्री होते तो अयोध्या काशी, मथुरा के लिए संघर्ष न करना पड़ता। वह प्रधानमंत्री होते, तो देश मे कोई घुसपैठिया प्रवेश नही कर पाता।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन दर्शन को आधार बनाकर माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा देश की रक्षा,सुरक्षा व प्रगति के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने महिला सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए कहा

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पारित किया गया।मोदी जी के नेतृत्व में 60 करोड़ से अधिक जन धन खाते खोले गए। किसान सम्मान निधि,पेंशन और हर योजना का पैसा डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में जाता है एकता यात्रा के अवसर पर हम सबको भारत को गरीबी मुक्त करने का संकल्प लेना है। मोदी जी के नेतृत्व में 30 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।गरीबों को पक्के आवास दिए गए हैं।आने वाले समय में एक भी कच्चा घर नहीं रहेगा, एक भी झुग्गी- झोपड़ी नहीं रहेगी। 2027 तक भारत तीसरी अर्थव्यवस्था बन जायेगा।प्रधानमंत्री जी के 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के विजन को 2047 के पहले ही देशवासी साकार कर लेगे।पूरा विश्व भारत की ओर आशा भरी नजरो से देख रहा है। हम विश्व की महाशक्ति के रूप में उभर रहे हैं।आतंकवादियों को मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है।देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।विकसित भारत के लिए नागरिकों से सुझाव लिए जा रहे हैं। भारत विकसित ही नहीं होगा, बल्कि संस्कारवान,सामर्थ्यवान और बेहद शक्तिशाली होगा, भारत किसी को सताएगा नहीं, लेकिन जो छेड़ेगा,उसे छोड़ेगा भी नही।हम आत्मनिर्भर भारत की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सभी देशवासी वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष होने पर गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। एक भारत-श्रेष्ठ भारत की कल्पना को साकार कर रहे हैं।सबका साथ -सबका विकास -सबका विश्वास के मंत्र के साथ समाज के सभी लोगों की भलाई का काम किया जा रहा है।देश का समग्र विकास हो रहा है। सरदार पटेल को नमन करते हुए उन्होंने उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।उन्होंने कहा कि एस आई आर के बारे मे लोग हकीकत व वास्तविकता को समझे व जाने और भ्रमित न हों, इसके लिए उन्होने युवाओं को विशेषकर जागरूक करने की अपील की।वंदे मातरम्, आत्मनिर्भर भारत व स्वदेशी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

चिरगांव के राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त महाविद्यालय के भव्य मैदान में आयोजित विशाल एकता मार्च की जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री मौर्य ने कहा कि आप सभी पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे और भारत को शक्तिशाली बनाने में अपना योगदान देने का काम करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित भारी जन समुदाय को देखते हुए उन्होंने विधायक राजीव सिंह पारीछा की तारीफ की। एकता मार्च के आयोजक बबीना विधायक श्री पारीछा ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया। उन्होंने सभी से उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कहा कि आज हम जो अखंड भारत का स्वरूप देखते है, उस भारत को अखंडता प्रदान करने का कार्य आदरणीय पटेल साहब ने ही किया है। इससे पूर्व वीर रस के चर्चित कवि राम भदावर ने अपनी उर्जावान रचनाओं से माहौल को भक्ति रस से सरोवर कर दिया। जनसभा के बाद निकली भव्य और विशाल एकता यात्रा में महाविद्यालय से मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हुए। यात्रा मंडी,रामनगर चौराहा,थाना, पहाड़ी चुंगी, पहाड़ी तिराहा मिश्रा ढाबा से अंतिम पड़ाव महेवा तिराहे पहुंची। जहां पुनः जनसभा हुयी। प्रत्येक चौराहे पर यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की गई। यात्रा में देशभक्ति गीत, विभिन्न झांकियां भी सम्मिलित हुयी। यात्रा के माध्यम से सभी ने राष्ट्रपुरुष सरदार पटेल को श्रृद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) हरगोविंद कुशवाहा,उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लि0 के मा. सभापति (दर्जा प्राप्त राज्यमन्त्री)

जमुना प्रसाद कुशवाहा,एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन, रामतीर्थ सिंघल, डॉ. बाबूलाल तिवारी, विधायक रश्मि आर्य, जवाहरलाल राजपूत, मेयर झांसी बिहारी लाल आर्य, हेमंत परिहार, प्रदीप पटेल, चिरगांव नगर पालिका अध्यक्ष कुंवर राघवेंद्र सिंह, यात्रा प्रभारी मुकेश मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख चंद्रकांतेश वर्मा, डॉ वैभव गुप्ता, संजीव श्रृंगीऋषि सहितअन्य गणमान्य लोग,प्रबुद्ध नागरिक,जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!