सिगरा थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में सिर्फ लड़के ही नहीं बेखौफ लड़कियां भी छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणियां करने में पीछे नहीं हैं। इससे साफ है कि यह सब घोर कलयुग की निशानी है। वाराणसी जिले के सिगरा थाने की पुलिस ने दो युवतियों को गिरफ्तार किया तो उनके हरकत के बारे में सुनकर हर कोई सोचने के लिए मजबूर हो गया और कहने लगे कि अरे अब ये भी लड़कों की तरह राह चलते युवकों के साथ छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणियां करतीं हैं। इस साफ है कि सिर्फ युवक ही नहीं ये … भी कम नहीं हैं।
जानकारी के मुताबिक वाराणसी जिले के सिगरा थाने की पुलिस को शिकायत मिली कि दो युवतियां हैं जो राह चलते युवकों के साथ छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणियां कर उन्हें परेशान करतीं हैं। इस सूचना एंटी रोमियो और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची तो उनका आतंक देख मौके से दोनों लड़कियों को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। आरोप है कि दोनों लड़कियां राह चलते लड़कों को परेशान कर रहीं थीं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।





