August 8, 2026 2:14 am

विकासनगर: नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार 

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया था बेबस पीड़िता से दुष्कर्म, गर्भपात भी कराने का किया था प्रयास 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। एक बेरोजगार युवती को नौकरी का झांसा देकर उससे तीन लाख 80 हजार की ठगी करने के साथ शारीरिक शोषण और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी इज्जत पर डाका डालने वाले फरार चल रहे हाईटेक ठग को विकासनगर पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर धरदबोचा।

इंस्पेक्टर विकासनगर आलोक कुमार सिंह के मुताबिक एक मार्च 2026 को एक पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि वह नौकरी की तलाश में भटक रही थी कि इसी दौरान कुशीनगर जिले पडरौना थाना क्षेत्र स्थित पडरौना व हाल पता सी 2/327 सेक्टर एफ जानकीपुरम निवासी अंकुर अग्रवाल से मुलाकात हुई और वह नौकरी दिलाने के नाम तीन लाख 80 हजार रुपए ऐंठ लिया। यही नहीं बहला-फुसलाकर आरोपी ने पीड़िता की इज्जत पर डाका भी डाल दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक इस सूचना पर पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शनिवार को जालसाज अंकुर अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अंकुर अग्रवाल ने उसके बिना मर्जी के कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर शारीरिक शोषण किया और गर्भवती होने पर कुकर्मी ठग ने घिनौना कृत्य भी किया। इंस्पेक्टर विकासनगर आलोक कुमार सिंह की टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!