सोशल मीडिया, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर पुलिस की पैनी नजर
ए अहमद सौदागर लखनऊ। विकासनगर क्षेत्र के रिंग रोड पर सड़क किनारे बसी झुग्गी-झोपड़ियों में लगी आग के मामले में पुलिस और दमकल कर्मियों ने पूरी तरह से काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस और संबंधित विभाग के आलाधिकारी उन लोगो के नाम चिन्हित कर उनकी मददगार बनने के लिए आगे कदम बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं इस मामले में किसी ने सोशल मीडिया पर यानी फेसबुक व इंस्टाग्राम पर भ्रामक प्रचार प्रसार करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि विकासनगर थाने दो मुकदमें दर्ज किए गए हैं, जिनके बारे में पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है।
बुधवार को शाम पांच बजे विकासनगर क्षेत्र के रिंग रोड पर सड़क किनारे खाली जमीन में बसी झुग्गी-झोपड़ियों में आग लग गई थी और इसकी चपेट में आकर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई थी।
पुलिस, फायर ब्रिगेड एवं एसडीआरएफ टीम बचाव कार्य शुरू कर आग की लपटों में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया था। बताया जा रहा है एक ओर जहां घटनास्थल पर कोहराम मचा हुआ था तो कुछ शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया, फेसबुक व इंस्टाग्राम पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की। इसकी खबर मिलते ही पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में पुलिस भ्रामक प्रचार प्रसार करने वाले लोगों पर नकेल कसने की तैयारी में जुट गई है। वहीं पुलिस अफसर लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी ऐसा भ्रामक प्रचार प्रसार न करें, जिससे माहौल ख़राब हो। पुलिस अफसरों ने दो टूक शब्दों में कहा कि किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




