August 8, 2026 2:25 am

विजय दशमी उत्सव पर दीनदयालनगर में भव्य पथ संचलन संपन्न

लखनऊ। दीनदयालनगर स्थित दीनदयाल बस्ती में विजय दशमी उत्सव के अवसर पर भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री मनोज जी भाईसाहब, क्षेत्र संपर्क प्रमुख ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री अवधेश जी, नगर संघ प्रमुख अध्यक्ष, डॉ. काशीराम जी, डॉ. अजय जी, श्री भगन जी (धर्मजागरण), संदीप देशपांडेय जी (सेवाभारती), श्री संजय जी (नगर कार्यवाहक), श्री सुनील जी (नगर संपर्क प्रमुख), पार्षद प्रतिनिधि श्री अरविन्द जी, और हरीश बंसल एडवोकेट (हिंदू सेना) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

दीनदयाल बस्ती के कल्पेश जी (बस्ती प्रमुख), दिनेश जी, विनोद जी, संदीप जी, अमर जी (उपबस्ती प्रमुख) समेत उमाशंकर जी, अनिल जी, संतोष जी, राधेश्याम जी, डॉ. अवधेश जी, मनोज जी, ओम जी, प्रेमनारायण जी, हरीश जी, सत्या जी, के के जी, बी.के. जी, श्वीनिवास जी, संतोष जी और संघ के अन्य सभी स्वयंसेवक भी इस पद संचलन में शामिल हुए।

पथ संचलन के दौरान व्यापारियों, महिलाएं, बच्चे और स्थानीय नागरिक जगह-जगह पुष्प वर्षा कर, उत्साहपूर्वक राष्ट्र सेवा में सम्मिलित हुए। स्थानीय लोगों ने अपने घरों से निकलकर इस कार्यक्रम को समर्थन दिया।

यह आयोजन राष्ट्रीय एकता और उत्सव की भावना को प्रोत्साहित करने वाला साबित हुआ।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!