मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में वात्सल्य संस्था द्वारा सुगंधा परियोजना के अंतर्गत विकासखंड मलिहाबाद के खण्ड शिक्षा कार्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का 2 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री पदम शेखर मौर्या की अध्यक्षता में किया गया। प्रशिक्षण का प्रारम्भ सुगंधा परियोजना की समन्वयक तुलिका सक्सेना द्वारा संस्था तथा परियोजना का परिचय देते हुये परियोजना के उद्देश्यों के विषय में बताया गया।
प्रशिक्षण में महिलाओं और लड़कियों से संबंधित कानून जैसे PCPNDT Act 1994,शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009,बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006,घरेलू हिंसा अधिनियम 2005,बाल सेवा योजना,कन्या सुमंगला योजना आदि पर चर्चा की गयी,प्रशिक्षक असीम सिद्दीकी द्वारा प्रशिक्षण का उद्देश्य, विद्यालय की वर्तमान स्थिति, विद्यालय प्रबंधन समिति क्या है, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों की भूमिका, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के कार्य एवं उत्तरदायित्व , विद्यालय प्रबंधन समिति का संचालन, विद्यालय विकास योजना क्या है एवं कैसे बनाये पर चर्चा की गयी, साथ ही विभिन्न प्रकार आइस ब्रेकिंग गेम भी खेले गये।अब्दुल हफीज द्वारा चित्रों की सहायता से समाज में व्यापक लिंग भेदभाव पर चर्चा की गयी।
खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय ने सभी प्रतिभागियों से विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में प्रतिभाग करने, विद्यालय के विकास में सहयोग करने,और अपने बच्चों को कौशल सिखाने पर जोर दिया,प्रशिक्षण में 29 विद्यालयों से विद्यालय प्रबंधन समिति के 47 अध्यक्ष और उपाध्यक्षों ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण में वात्सल्य संस्था से शिशिर,अब्दुल हफीज,विवेक सिंह,अंशिका रावत और अंजली ने सहयोग किया।




