August 8, 2026 2:19 am

विभिन्न जनपदों के कुल 71 मार्गों के चालू कार्यों हेतु 36 करोड़ 74 लाख 54 हजार की अवशेष धनराशि की गयी अवमुक्त

न्यूज ऑफ इंडिया ( एजेंसी) लखनऊ। उ0प्र0 सरकार द्वारा राज्य सड़क निधि योजना के अन्तर्गत विभिन्न मण्डलों के विभिन्न जनपदों के कुल 71 मार्गों के स्वीकृत एवं चालू कार्यों हेतु 36 करोड़ 74 लाख 54 हजार रूपए की अवशेष धनराशि अवमुक्त की गयी है। इन 71 चालू कार्यों में जनपद मैनपुरी के 16, गोण्डा के 7, चित्रकूट, हमीरपुर, फिरोजाबाद, व मुरादाबाद के 04-04, बुलन्दशहर, बिजनौर, बस्ती व रामपुर के 03-03, सिद्धार्थनगर, मथुरा, बहराइच, महोबा, सन्त कबीरनगर व बांदा के 02-02 तथा बलरामपुर, श्रावस्ती, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, आगरा, सम्भल व अमरोहा के 01-01 कार्य सम्मिलित हैं। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि आवंटित धनराशि का उपयोग प्रत्येक दशा में 31 मार्च 2025 तक कर लिया जाय एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को 30 अप्रैल 2025 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय। शासनादेश में यह भी निर्देश दिये गये हैं कि कार्यों की वित्तीय/भौतिक प्रगति का सक्षम स्तर पर सम्यक निरीक्षण/सत्यापन कर प्रगति रिपोर्ट हर माह शासन को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाय।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!