August 8, 2026 2:14 am

विभूतिखंड: किशोरी ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली 

वास्तुखंड में चादर के फंदे से लटका मिला शव,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, परिजनों से पूछताछ जारी

 जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। विभूतिखंड क्षेत्र के वास्तुखंड में एक 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतका की पहचान साक्षी यादव पुत्री धर्मेन्द्र कुमार, उम्र करीब 17 वर्ष, निवासी 3/652 वास्तुखंड* के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में किशोरी अपने घर पर चादर के सहारे रेलिंग की ग्रिल से फंदे पर लटकी मिली।

सूचना मिलते ही मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है और नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!