August 10, 2026 12:10 am

विश्व आदिवासी दिवस पर कश्यप, निषाद व गोंड समाज ने बुलंद की आवाज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ रखीं मांगें

लखनऊ। कश्यप, कहार, निशाद और गोंड मूल समाज द्वारा रविवार 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस गोमतीनगर स्थित हिंदी मीडिया सभागार में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के महापुरुषों के चित्रों के साथ आदिवासी अधिकारों के नारों से की गई।

इस दौरान सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में योगदान देने वाले बुजुर्गों और युवाओं को जनजातीय गौरव सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में छट्ठू धुरिया द्वारा समाज का प्रसिद्ध हुड़का नृत्य और भोजपुरी गायक मुनेश्वर देवगन पनिका, सोनभद्र द्वारा मधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसने माहौल को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। मुख्य अतिथि दिल्ली से पधारे सामाजिक चिंतक नरेन्द्र गौड़ ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों की प्रशंसा की। उन्होंने स्मारिका का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर मुंबई से सुरेंद्र कुमार बालकृष्ण गोंड, सूर्यनारायण धुर्वा और दिल्ली से सुरेश चंद गोंड ने सभा को संबोधित कर समाज की समस्याओं और अधिकारों पर विचार रखे। समारोह की अध्यक्षता अति पिछड़ा समाज महासभा, उ.प्र. के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत साहू ने की। संस्था के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के आयोजक सतीश कुमार कश्यप ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और आदिवासी एकता का संदेश दिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!