August 8, 2026 2:23 am

वेतन न मिलने पर सयुक्त मोर्चा ने जताया विरोध,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ में शिक्षकों का जनवरी माह का वेतन बाधित करने के आदेश के विरोध में शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनवरी माह का वेतन तत्काल बहाल करना चाहिए क्योंकि विद्यालय स्तर पर जितना काम होना था वह हो चुका है शेष काम विभाग स्तर का है । प्रवेश पंजिका और आधार में अलग-अलग डेटा होने की वजह से आईडी नहीं बन पा रही है। पहले विभाग को बच्चों के आधार संशोधन कराने की कोशिश करनी चाहिए।

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनीत कुमार सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अपार आईडी बनाने में आ रही विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया । उन्होंने बताया कि इसके लिए आवश्यक संशोधन निर्धारित प्रारूप पर खंड शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा ने कहा कि 26 तारीख को राष्ट्रीय पर्व होने कारण व रविवार को पुन विद्यालय खुलने से हमारा शिक्षक पूरे 20 दिनों से लगातार विद्यालय जा रहा है । जिससे शिक्षक बीमार हो रहे है। इस तरह छुट्टी में भी विद्यालय खोलने से शिक्षकों को मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान किया गया है।

वहीं विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन की प्रांतीय उपाध्यक्ष शालिनी मिश्रा ने शिक्षिकाओं की सीसीएल निरस्त करने का कठोर शब्दों में विरोध किया।

सयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियो ने एक स्वर में कहा कि यदि वेतन जल्द जारी नही किया जाता है तो संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी बैठक कर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की होगी।

ज्ञापन में वि बीटीसी वे एसो की प्रदेश संगठन मंत्री शशि प्रभा सिंह,प्राथमिक शिक्षक संघ जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिकृष्ण गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष हरिशंकर राठौर,जू हा स्कूल शि संघ के महामंत्री सुधीर सहगल, प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त मंत्री मोहम्मद रियाज, जू हा शि संघ कोषाध्यक्ष मनोज कुमार मौर्य , प्राथमिक शि संघ जिला मंत्री बृजेश कुमार मौर्य, अटेवा प्रदेश कोषाध्यक्ष विक्रमादित्य मौर्य , संयोजक संयुक्त मोर्चा सुशील कुमार , अरुण कुमार सहित काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

अपार आईडी बनाने में ये आ रही है समस्याएं

जन्म प्रमाण पत्र के अभाव में काफी छात्रों के आधार कार्ड नहीं बने हैं

विद्यालय अभिलेख एवं आधार कार्ड में कुछ छात्रों की डिटेल में अंतर

अभिभावकों की सहमत न मिल पाने के कारण अपार आईडी बना संभव नहीं है

छात्रों का दो विद्यालयों में प्रदर्शित होना और इंपोर्ट करने में तकनीकी समस्या

ग्रामीण क्षेत्र में इंटरनेट की बहुतायत समस्या

क्या कहता है महानिदेशक का आदेश

महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्रांक संख्या 15110 /22 मार्च 2024 के अनुसार दंड के नाम पर वेतन न रोकने व काम नहीं किया तो कटौती कीजिए का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। अपने आदेश में उन्होंने स्पष्ट कहा है की सरकारी सेवक नियमावली 1999 तथा उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी वर्ग नियमावली 1973 में वेतन अवरोध करना किसी प्रकार के दंड के रूप में नियम नहीं है।

प्रतिकर अवकाश की मांग

संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने सार्वजनिक अवकाश में कार्य कराए जाने के एवज में प्रतिकर अवकाश की मांग की , साथ ही साथ अवगत कराया की जहां तक हो सके सार्वजनिक अवकाश में विद्यालय न खोले जाए , क्योंकि अवकाश के दिनों में शिक्षक कर्मचारी अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करता है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!