November 13, 2026 7:19 am

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक पूजा हुई सम्पन्न कर भंडारे का आयोजन 

मलिहाबाद लखनऊ । राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में आज शनिवार को दोपहर को ओमकार सिंह के सौजन्य से ग्राम पंचायत भतोइया बाजार के निकट पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित शिव मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक पूजा मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। वहीं पर भंडारे का मीठी बूंदी का प्रसाद वितरण किया गया ठंडा पानी पिलाया गया क्षत्रिय परिवार धार्मिक अनुष्ठान करता आ रहा है, इसी क्रम में रुद्राभिषेक रुद्रपूजा का आयोजन किया गया।

पंडित अभिषेक पांडेय द्वारा मंत्रों व पारंपरिक विधि विधान से रुद्र पूजा रुद्राभिषेक करवाया। अभिषेक पांडेय ने कहा कि रूद्र पूजा रुद्राभिषेक के आयोजन से लोगों के मन के अंदर असीम शांति का अनुभव होता है। जहां-जहां भी रुद्रम का उच्चारण होता है, वहां से दूर दूर तक वातावरण शुद्ध हो जाता है। वहीं, मनुष्य के अंदर व आसपास के नकारात्मक विचारों का त्याग हो जाता है और माहौल भक्तिपूर्ण हो जाता है। ओमकार सिंह ने बताया कि विश्व के कल्याण के लिए ऐसा आयोजन करवाते हैं।

इस वर्ष के महा रुद्राभिषेक के कार्यक्रम में मुख्य रूप से लगभग दर्जनों लोगों ने अपने-अपने मन में कामना लिए इस महासंकल्प में भाग लिया। कार्यक्रम में निरंकार सिंह, अशोक शर्मा प्रधान, शिवम सिंह, ओमवीर सिंह, पारुल सिंह, रावेंद्र सिंह, रहीमाबाद थाने पर तैनात उपेंद्र यादव दारोगा जी साथ में कांस्टेबल मनु सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित हुए लोगों ने सामूहिक शिव भजन कर भाव विभोर किया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!