August 8, 2026 2:23 am

वैश्य समाज सेवा एवं हिंदू महिला सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुआ सामूहिक विवाह का आयोजन

तीन जोड़ो ने एक दूसरे को अपना जीवनसाथी मानकर लिए सात फेरे 

लखनऊ। वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश एवं हिंदू महिला सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में लाटूश रोड स्थित होटल शिमला पैलेस में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें तीन जोड़ो ने एक दूसरे को अपना जीवनसाथी मानकर सात फेरे लिये। यह आयोजन वैश्य समाज सेवा के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र गुप्ता शिमला परिवार तथा हिंदू महिला सेवा समिति की अध्यक्ष आयुषी गुप्ता के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

वरिष्ठ समाजसेवी तथा ग्रीनबेरी वल्र्ड स्कूल के संस्थापक राजेश गुप्ता इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। तथा इसके साथ ही व्यापारी नेता व अखिल भारतीय उद्योग मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल व आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता व अजय त्रिपाठी मुन्ना भी इस कार्यक्रम में वर-वधू को आर्शीवाद देने के लिए उपस्थित रहें। सुबह 09:00 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होकर सभी रस्में शाम तक संपन्न कराई गई। दोनों संस्थाओं द्वारा वर तथा वधू के पक्ष के लोगों का सम्मान पूर्वक स्वागत सत्कार किया गया।

संस्थाओं द्वारा वधु को दहेज में कपड़े, बर्तन, अलमारी, फ्रिज, बेड तथा दैनिक उपयोग हेतु सभी वस्तुएं भेंट स्वरूप दी गई। वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्र गुप्ता कहा कि आज इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में जितने भी लोगों ने आर्थिक व दहेज की वस्तुओं से सहयोग दिया है, उन सभी का हमारी तरफ से तथा दोनों संस्थाओ की तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद व आभार। हम लोग उन्हीं लोगों की मदद करते है जो हकीकत में गरीब और असहाय है। हमारी संस्था के सदस्य पहले उन लोगों की पूरी जानकारी एकत्र करते हैं। हिंदू महिला सेवा समिति की अध्यक्ष आयुषी गुप्ता ने कहा कि यदि कोई विद्यार्थी को शिक्षा प्राप्त करने में समस्या आ रही है तो उसकी जो भी संभव होगा हमारी संस्था द्वारा मदद की जायेगी। संचालन मंत्री रीतानाथ एवं उपाध्यक्ष निर्मला मिश्रा के दिशा निर्देशन में पूरा कार्यक्रम बहुत ही सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ।

इसके अलावा कार्यक्रम को संपन्न कराने में प्रमुख रूप से हिंदू महिला सेवा समिति की सलाहकार वंदना त्रिपाठी, उपाध्यक्ष शालिनी त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पुष्पा गुप्ता, अशोक गुप्ता सरिता गुप्ता कायम ग्रुप, अर्चना सिंघल, पार्वती गुप्ता, महेश गुप्ता गोपाल चित्रशाला, संयोजक बीनू मिश्रा, समाजसेविका रुचिका अग्रवाल, कमलेश गुप्ता, स्वाती गुप्ता, नीलम वर्मा, सोनी गुप्ता, रीना जायसवाल शिमला गौतम का विशेष रूप से रहा। हिंदू महिला सेवा समिति की पूरी टीम यह आयोजन सफल कराने में बहुत मेहनत के साथ डटी रही। इसके अलावा इस कार्यक्रम में रामकृष्ण गुप्ता पत्रकार, मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी, रामकिशन वैश्य, धर्मेंद्र पाठक, संतोष वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहें।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!