August 8, 2026 2:17 am

व्यापारियों ने किया होली और ईद मिलन समारोह का आयोजन 

लखनऊ। (संवाददाता) यहियागंज उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा होली एवं ईद मिलन समारोह आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा,डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव शामिल हुए।ब्रजेश पाठक और डॉ. दिनेश शर्मा को कुम्भ का प्रतीक कलश देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर दिनेश शर्मा ने कहा इस देश में सेंवाई और गुझिया दोनों की आवश्यकता है। व्यापार मण्डल को देखें तो सब एक-दूसरे से मिलकर काम करते हैं। न जाति पूछते हैं, न धर्म, इसे संगठन कहते हैं। अपनी परम्परा कभी नहीं भूलना चाहिए। हम सब लोग एक-दूसरे के घर जाकर ईद और होली की शुभकामनाएं देते थे, लेकिन आज युवा पीढ़ी मोबाइल पर सन्देश भेजकर मुबारकबाद देती है। हमें अपनी सांस्कृतिक परम्परा युवा पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहिए।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ईद और होली एक साथ मिलकर मना रहें है। यही हमारी खूबसूरती है। पहले से परम्परा रही है कि हिन्दू-मुस्लिम सभी त्योहार एक दूसरे के साथ मिलकर मनाते हैं।

व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि होली और जुमा एक साथ पड़ने पर शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुआ। दोनों समुदाय ने गंगा जमुनी तहजीब को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई। वही कार्यक्रम के समापन के बाद त्योहारों को सकुशल सम्पन्न करवाने के लिए डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव और उनकी टीम को सम्मानित किया गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!