August 8, 2026 2:24 am

शराब को लेकर पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने काटी अपने हाथ की नस, बचाने पहुंची पत्नी पर भी किया वार

पति-पत्नी में शराब को लेकर हर दिन होता था विवाद, दो महीने पहले हुई थी शादी 

 

लखनऊ। (संवाददाता) ठाकुरगंज क्षेत्र में मजदूर ने अपनी पत्नी पर ब्लेड से वार कर दिया। पति-पत्नी में शराब को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े के बाद पहले मजदूर ने अपने हाथ की नस काटी। पत्नी बचाने आई तो उसके गले पर वार कर दिया। परिजनों ने पड़ोसियों के मदद से इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

माँ सादिया ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सानिया का दो महीने पहले बरौरा हुसैनबाड़ी निवासी शाहरुख से विवाह किया था। शाहरुख मजदूरी करता है। शादी के दौरान नहीं पता था कि शाहरुख शराब पिता है। रोजाना बेटी के साथ शराब पीकर मारपीट करता। शाहरुख शराब के नशे में घर पहुंचा।तो सानिया विरोध करने लगी। इसी बीच शाहरुख ने ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली और पेट पर वार करने लगा। बीच-बचाव में आई सानिया की गर्दन पर शाहरुख ने ब्लेड से कई वार कर दिए। पड़ोसियों ने सादिया को हंगामे की सूचना दी।

इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय ने बताया कि शाहरुख शराब का आदी है। शराब पीने को लेकर पति-पत्नी में कई बार विवाद और मारपीट हो चुकी। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी शाहरुख के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!