August 8, 2026 2:21 am

शराब पीने के लिए रुपए न देने पर युवक ने अपने माता पिता को पीटा

मलिहाबाद,लखनऊ। (संवाददाता) रहीमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में शराब पीने के लिए रुपए न देने पर शराबी पुत्र ने अपने माता पिता को पीट दिया। पीड़ित पिता ने अपने पुत्र पर कार्रवाई करने की तहरीर पुलिस को दी है। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रण्ड़ाखेडा मजरा ससपन निवासी कुन्जीलाल पुत्र हूब का आरोप है कि उसका बड़ा लड़का राममिलन जो दारू पीने का आदी है दारू पीने के लिए मुझसे आये दिन पैसे मांगता है और जब जब मैं पैसे देने से मना करता हूँ तो राममिलन मुझे गन्दी गन्दी गालियों देता है और मारने दौड़ता है।

बुधवार रात करीब 09 बजे के आस पास राममिलन दारू के नशें में घर आया बाहे समेटते हुये मुझे गालियाँ बकने लगा जब मैने उससे लेटने के लिए कहा तो मुझको गिरा कर लात घूसों से मारने लगा मेरी पत्नी बीच बचाव में आयी तो उसे भी लात घूसों से मारा पीटा। वह अपनी औलाद राममिलन से पीड़ित होकर थाने सूचना देने आया हूँ। पीड़ित ने राममिलन पर कार्यवाही किये जाने की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!