August 8, 2026 2:12 am

शर्मनाक: बहू के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने वाला कलयुगी ससुर गिरफ्तार 

दरिंदे के चंगुल से बचकर निकली पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार तो खुला भेद

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मड़ियांव क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता कुछ महीनों से अपने ही घर के भीतर नरक भोग रही थी। जो ससुर पिता के समान होता है वही कलयुगी ससुर बहू पर बुरी नजर डालकर हर हद पार कर गया। यही नहीं दहेज की मांग को लेकर ननदों ने भी रिश्ते को तार-तार कर पिता का सहयोग कर रहीं थीं। जबकि सात फेरे लेकर जिंदगी बीताने की कसम खाने वाला पति भी सहारा नहीं बना।

पुलिस ने पीड़िता विवाहिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी ससुर महानगर क्षेत्र स्थित मकान नंबर सी -77 सेक्टर ए निवासी मुकेश कुमार तिवारी को मुखबिर की सूचना पर शनिवार को धरदबोचा।

मड़ियांव क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता की शादी महानगर क्षेत्र स्थित सेक्टर ए निवासी मुकेश कुमार तिवारी के बेटे अभिषेक तिवारी के साथ उसके माता-पिता ने अपने हैसियत के मुताबिक दान-दहेज देकर शादी की थी। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसके पति अभिषेक तिवारी, ससुर मुकेश कुमार तिवारी के अलावा उसकी ननद मोनिका उर्फ मोना व श्रुति तिवारी उर्फ सोना दहेज की मांग को लेकर तरह-तरह की यातनाएं देकर प्रताड़ित करते थे।

आरोप है कि हद तो तब हो गया जब दहेज की मांग की आड़ में कलयुगी ससुर मुकेश कुमार तिवारी अपनी बहू पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शनिवार को आरोपी मुकेश कुमार तिवारी को उनकी टीम में शामिल उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार, उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र चौधरी व कांस्टेबल मंजेश यादव ने धरदबोचा। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि पीड़िता ने चार जून 2026 को थाने पर डाक पैड द्वारा आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मामले की छानबीन कर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!