August 8, 2026 2:24 am

शातिर चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, नकदी सहित लाखों का माल किया पार

लखनऊ। (संवाददाता) मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ईसापुर गांव में शुक्रवार देर रातशातिर चोरों ने अधिवक्ता शुभम के घर को निशाना बनाते हुए। कमरे में दाखिल होकर अलमारी में रखें 55 हजार नकदी दो सोने की चेन, पांच हाथ घड़ी चोरी कर फरार हो गए वहीं पड़ोस के दूसरे घर लक्ष्मी नारायण के घर में पीछे से दाखिल होकर कमरे में रखे दो बक्सों से दो जोड़ी पायल,कान के झाला, एक सोने की अंगूठी, 6 चांदी की बिछिया, एक सोने की माला, दो जोड़ी के बाला, एक नथुनी, एक चांदी की करधनी, 6 सिक्के चांदी के और पांच हजार नकदी अन्य घरेलू सामग्री लेकर शातिर चोर फरार हो गए।

सुबह परिजन उठे तो देखा कि पीछे कमरे का दरवाजा खुला था और कमरे में रखें दो बक्से गायब गए थे। तभी ग्रामीणों द्वारा जानकारी मिली कि दो बक्से नहर के पीछे बाग में खाली पड़े है, परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि बक्सों का सारा सामान गायब था। जिसके बाद दोनों घर वालों ने मलिहाबाद पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।। बीती रात शातिर चोरों ने दो घरों को निशाना बना नकदी सहित लाखों का माल पार कर फरार हो गया।

मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ईसापुर गांव में शुक्रवार देर रात
शातिर चोरों ने अधिवक्ता शुभम के घर को निशाना बनाते हुए। कमरे में दाखिल होकर अलमारी में रखें 55 हजार नकदी दो सोने की चेन, पांच हाथ घड़ी चोरी कर फरार हो गए वहीं पड़ोस के दूसरे घर लक्ष्मी नारायण के घर में पीछे से दाखिल होकर कमरे में रखे दो बक्सों से दो जोड़ी पायल,कान के झाला, एक सोने की अंगूठी, 6 चांदी की बिछिया, एक सोने की माला, दो जोड़ी के बाला, एक नथुनी, एक चांदी की करधनी,6 सिक्के चांदी के और पांच हजार नकदी अन्य घरेलू सामग्री लेकर शातिर चोर फरार हो गए। सुबह परिजन उठे तो देखा कि पीछे कमरे का दरवाजा खुला था और कमरे में रखें दो बक्से गायब गए थे। तभी ग्रामीणों द्वारा जानकारी मिली कि दो बक्से नहर के पीछे बाग में खाली पड़े है, परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि बक्सों का सारा सामान गायब था। जिसके बाद दोनों घर वालों ने मलिहाबाद पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!