लखनऊ। (संवाददाता) काकोरी क्षेत्र शुक्रवार सुबह शारदा नहर का बांध टूट जाने के कारण बहरू गांव में नहर पर निर्माणाधीन पुल के कारण पुरानी नहर में पानी भेजने के लिए बनाया गया बांध जो टूट गया। जिसके कारण किसानों की कई फसलों सहित गाय भैंस के चारा डूब जाने से किसानों में अफरा तफरी मची हुई है।
काकोरी के मेहंदी नगर गांव में कई किसानों की फसलें पानी में डूब जाने से किसानों में अफरा तफरी मची हुई है। जिनमें किसान राजू यादव, मुनेश्वर यादव, वासुदेव, ठाकुर प्रसाद यादव और परसू रावत की भिंडी, लौकी, तरोई और धान की बेड़ की फसलें नष्ट हो गई। गांव के ही मुन्ना लाल और राकेश रावत के खेतों में पड़ा भूसा और मवेशियों का चारा भी पानी में बह गया। किसान सुशील रावत ने पुल निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही की ओर इशारा किया जिसके चलते यह घटना घट गई है उन्होंने बताया कि नहर में अधिक पानी छोड़े जाने से बांध टूटने की घटना पहले भी हो चुकी है। नहर विभाग के एसडीओ स्पर्श अग्रवाल के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही जिलेदार को मौके पर भेजा गया। शाम 4 बजे तक नहर की पटरी को बांधकर पानी को रोक दिया गया। जिससे अब किसानों को खतरा नहीं है।




