ए अहमद सौदागर लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस ने शादी का झाँसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक बीती 25 जनवरी को ठाकुरगंज पुलिस को जानकारी मिली कि एक महिला को शादी का झाँसा देकर पत्नी की तरह रखना व लाखों रुपये ले लिए हैं एवं जान माल की धमकी दी जा रही है ।इस पर पुलिस नें धारा-69/316(2)/351(3) बीएनएस बनाम देव कुमार शुक्ला व एक अन्य आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। इसको लेकर पुलिस नें आरोपी की तलाश के क्रम में आरोपी देव कुमार शुक्ला को बीते दिनों ग्राम-मोमपुर थाना क्षेत्र बीकेटी से गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया गया,जहाँ से न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जिला कारागार भेजा गया ।




