June 6, 2026 1:49 am

संदिग्ध परिस्थितियों में बाग में लटका मिला युवक का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

फर्जी लूट के मुक़दमे में फ़साने के चलते लगा दो लोगों पर हत्या का आरोप

संवाददाता सऊद

मलिहाबाद,लखनऊ राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार सुबह लगभग सुबह 9 बजे मुमताज के यूकेलिप्टस के पेड़ों के बीच अंजीर के पेड़ में फांसी के

मृतक का फाइल फोटो

फंदे पर एक युवक का शव लटका देखा गया जिसकी सूचना मोहनलाल निवासी मनकौटि जो कि अपने खेत में पानी लगा रहे थे इस दौरान उन्होंने युवक का शव देखकर गांव पहुंचकर लोगों को सूचना दी.

 

ज्ञात हो कि रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ललता खेड़ा गाँव निवासी रिंकू 26 वर्षीय 28 जनवरी 2025 को शाम 6 बजे करीब गांव के दो अन्य लड़कों के साथ बाइक से कैथोलिया गांव के पास मोहम्मद अम्मार गाजी के ट्रेडर्स की दुकान के सामने रिंकू के अलावा दो अन्य लड़कों के साथ वाद विवाद हुआ था। जिसमें रिंकू को अम्बार गाजी ने मारपीट कर थाना रहीमाबाद में लूट का फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया जिसमें रिंकू को पुलिस ने धारा 151 में भेजा था जमानत कराने के बाद रिंकू गुमसुम था रिंकू के साथ बाइक से गए सुभाष पुत्र रामविलास निवासी लालता खेड़ा ने धमकी दी कि मैं थाने पर हूं अगर तुम थाने नहीं आए तो मैं जान से मार डालूंगा, 2 फरवरी 2025 को सुबह करीब 9 बजे मोहनलाल निवासी मनकौटि जो अपने गेहू के खेत में पानी लगा रहे थे उन्होंने मुमताज की यूकेलिपस्टिक के पेड़ों के बीच अंजीर के पेड़ में फांसी के फंदे पर एक शव लटका देखा।

जिसकी सूचना उन्होंने ललता खेड़ा गांव में जाकर दी जिसकी पहचान रिंकू के रूप में हुई इस दौरान मां फूलमती ने थाना रहीमाबाद पर तहरीर देखकर अवगत कराया है कि हम मौके पर पहुंचे तो देखा पैर जमीन पर थे और घुटने मुड़े थे जिससे यह जाहिर होता है कि मेरे बेटे की हत्या कर उसे फांसी का रूप देते हुए फंदे से लटका दिया गया मेरे बेटे का किसी अन्य से कोई विवाद नहीं था सिर्फ अंबर गाजी और सुभाष से ही विवाद था दोनों ने जान से मार देने की धमकी भी दी थी इससे यह साफ जाहिर होता है कि अंबर गाजी व सुभाष ने ही मेरे पुत्र की हत्या की है।

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!