August 8, 2026 2:12 am

संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी एक लाख का इनामी बदमाश संजय मुठभेड़ में ढेर 

पांच लाख की सुपारी देकर कराई गई थी प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या 

इससे पहले साजिशकर्ता दिनेश यादव और उसके चालक मुकर्रबीन उर्फ मोबीन को पुलिस गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है 

एक लाख का इनामी बदमाश गंगाराम यादव को भी जा चुका है जेल 

दिलीप वर्मा तथा खूंखार बदमाश खान मुबारक गैंग का शार्प शूटर था 

शुक्रवार देर रात बीबीडी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र में जौनपुर निवासी प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड में शामिल फरार चल रहे एक लाख रुपए के इनामी कुख्यात बदमाश खान मुबारक गैंग के सक्रिय सदस्य एक लाख रुपए के इनामी बदमाश संजय उर्फ संजीव को एसटीएफ टीम ने शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे बीबीडी क्षेत्र के कुम्हारनपुरवा गांव के पास मुठभेड़ में मार गिराया। एसटीएफ टीम मौके से अवैध असलहा व कारतूस खोखा बरामद हुए हैं।

संजय उर्फ संजीव मूल रूप से अंबेडकरनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र स्थित चक कोटदार गांव रहने वाला था।

एसटीएफ टीम को मौके से अवैध असलहा व कारतूस खोखा बरामद हुए हैं।

यूपी एसटीएफ के चीफ अमिताभ यश के मुताबिक मुठभेड़ में मारा गया बदमाश संजय उर्फ संजीव पुत्र हरीराम अंबेडकरनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र स्थित चक कोटदार गांव का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बीबीडी थाना क्षेत्र के किसान पथ किनारे इंदिरा नहर रेगुलेटर से कुछ दूरी पर स्थित कुम्हारनपुरवा गांव की ओर साथियों संग जा रहा था। बताया जा रहा है कि एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में लगी टीम को भनक लग गई और आनन-फानन में उसे दबोचने के लिए मौके पर पहुंचकर घेरेबंदी की तो बदमाश एसटीएफ टीम पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। अपना बचाव करते हुए एसटीएफ टीम ने कुख्यात बदमाश संजय उर्फ संजीव को ढेर कर दिया।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया बदमाश संजय उर्फ संजीव शातिर किस्म का अपराधी था और उसकी गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपए का इनाम घोषित था।

सनद रहे कि बीती 27 मई 2026 पीजीआई क्षेत्र में मूल रूप से जौनपुर निवासी प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस और एसटीएफ की जांच पड़ताल में खुलासा हुआ यह घटना जमीन को लेकर पांच लाख रुपए की सुपारी देकर कराई गई थी।

इस घटना को बदमाशों ने उस समय अंजाम दिया था जब प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह कल्ली पश्चिम क्षेत्र स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इस घटना में मुख्य साजिशकर्ता दिनेश कुमार यादव व उसके चालक मुकर्रबीन उर्फ मोबीन को पुलिस ने इससे पहले सलाखों के पीछे भेज चुकी है, जबकि एक लाख का इनामी बदमाश गंगाराम यादव को एसटीएफ टीम ने आलमबाग क्षेत्र से दबोचने में कामयाबी हासिल की थी। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में ढेर हुआ संजय उर्फ संजीव कुख्यात बदमाश दिलीप तथा खान मुबारक गैंग का शार्प शूटर था। बताया जा रहा है कि काकोरी क्षेत्र में एक जमीन को लेकर संदीप सिंह का आरोपितों के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही थी। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे जानकारी एकत्र की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!