लखनऊ। संस्कार भारती, अवध प्रांत की प्रांतीय कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष सीताराम कश्यप जी ने की, जबकि इसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रमुख श्री देवेन्द्र जी एवं उत्तर प्रदेश के सह महामंत्री श्री गिरीश चंद्र जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में प्रांत स्तर के सभी पदाधिकारीगण एवं विशेष आमंत्रित सदस्यगण शामिल हुए।मंचीय कला संयोजिका (अवध प्रांत) विभा सिंह उपस्थित रही जिन्होंने आगे होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर बैठक में प्रस्तुत की तथा बैठक में विनीत जी दृष्य कला संयोजक विनीत जी ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी।
महामंत्री अमित कुमार जी बैठक में उपस्थित रहे विशेष आमंत्रित सदस्यों में प्रो जयंत खोत जी भी उपस्थित रहे।




