संवाददाता सऊद
मलिहाबाद, लखनऊ रहीमाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणधीन हाईवे हरदोई लखनऊ एन एच आई 735 पर सड़क किनारे अनियमितता से पड़े पत्थर पर बाइक सवार युवक गिरकर हुआ गंभीर रूप से घायल,
ज्ञात हो कि सोमवार को रहीमाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिंदौर ग्राम के पास सड़क किनारे निर्माणाधीन हाईवे हरदोई लखनऊ एन एच आई 735 पर अनियमित से पड़े पत्थर पर गिरकर युवक घायल हो गया।
सुनील कुमार महमूदनगर का मजरा नेजाभारी निवासी युवक अपने घर से संडीला अपने रिश्तेदारी में जा रहा था हीरो की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर up 32 ND 0911 से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल मौके पर पहुंचकर रहीमाबाद पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा घायल व्यक्ति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलिहाबाद पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत में सुधार न होने के कारण लखनऊ स्थित अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।




