August 8, 2026 2:23 am

सड़क किनारे मिला युवक का शव, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

लखनऊ। (संवाददाता) आईआईएम रोड पर सोमवार को सड़क के किनारे एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है।

 

माल सरथवां निवासी रवि यादव (28) टीसीएन केबिल कंपनी में कार्य करता था। भाई वीरेंद्र यादव ने बताया कि रवि चौक काम करने पैदल गया था। एक महीने से रवि की बाइक खराब थी। रविवार रात करीब 9 बजे रवि ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज से घर के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा।

 

उसकी तलाश की जा रही थी। तभी पता चला कि आईआईएम रोड पर एक शव मिला है। दुबग्गा पुलिस से संपर्क करने पर भाई की एक्सीडेंट में मौत की जानकारी हुई। घर में भाई की पत्नी अंजू और उनका दो साल का बेटा युवान है। थाना पुलिस के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!