August 8, 2026 2:14 am

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत 

लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी के थाना ठाकुरगंज इलाके में हुईं सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब सात बजे मनोज कुमार पुत्र स्व० कामता प्रसाद निवासी 429/174 मोज्जमनगर थाना सआदतगंज नें थाना ठाकुरगंज पुलिस को बताया कि उनका पुत्र अभिनव चौधरी उम्र करीब 19 वर्ष रात्रि में भोजन करने के उपरांत अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था।

कुछ समय पश्चात उन्हें फोन के माध्यम से सूचना मिली कि बालागंज स्थित आलू स्टोर के पास किसी अज्ञात वाहन नें उनके पुत्र को टक्कर मार दी। जिसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। क्षेत्रीय लोगों नें घायल अभिनव चौधरी को तत्काल उपचार हेतु ऐरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों नें उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज नें बताया कि इस घटना को लेकर थाना ठाकुरगंज पर मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे औऱ वाहन चालक की पहचान के लिये घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है तथा आवश्यक साक्ष्य संकलित किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!