August 8, 2026 2:24 am

सड़क पर जल भराव, कीचड़ होने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी, जिम्मेदार नहीं दे रहें ध्यान

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के खंड विकास माल की ग्राम सभा चौसझा गांव में काफी समय से सड़कों पर जल भराव व कीचड़ होने की वजह से गांव वालों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

साथ ही संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है ग्रामीणों ने गांव तक सड़क व खड़ंजा की मरम्मत कराए जाने की मांग काफी समय से प्रतिनिधियों सहित विभागीय अधिकारियों से की परंतु आज तक इस समस्या से निजात नहीं मिल सकी, गांव के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है।

माल विकासखंड के अंतर्गत तिलन का मजरा चौसझा निवासी राममिलन मौर्य नितिन कुमार रामकिशोर ने बताया कि रहीमाबाद माल संपर्क मार्ग से तिलन होते हुए चौसझा गांव तक डामर रोड का निर्माण किया गया था जिसकी मरम्मत न होने के कारण सड़क जर्जर हो गई है इसके अलावा डामर रोड से गांव के अंदर तक खड़ंजा लगाया गया था जिसकी भी स्थिति अत्यंत दयनीय है मरम्मत न होने के कारण जगह जगहों पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं बड़े-बड़े गड्ढे होने की वजह से उसमें जल भराव के साथ-साथ कीचड़ युक्त रास्ते हो गए जिससे आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों के साथ-साथ छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चे जो स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने बाहर जाते हैं कीचड़ युक्त सडक पर गिरकर चोटिल हो चुके है।

गांव के ही गुड्डू धीरेंद्र पिंटू मौर्य प्रमोद व घसीटे बताते हैं कि अभी बारिश के समय में गांव के अंदर किसी वाहन आने-जाने की बात दूर रही पैदल निकलना मुश्किल है गांव के अंदर ग्रामीण खड़ंजे पर ही अपने जानवरों को बांधते हैं जिसकी वजह से गोबर व अन्य गंदगी खड़ंजे पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है इस समस्या के समाधान को लेकर ग्रामीण कई बार ग् क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित विभागीय अधिकारियों से शिकायत की परंतु इस समस्या से निजात नहीं मिल सकी ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों सहित विभागीय अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराई जाने के साथ-साथ गांव के खड़ंजे की सफाई किए जाने की मांग की है ताकि गांव वालों को गांव के अंदर आने-जाने में किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े साथ ही संक्रामक रोग से निजात मिल सके।

जब इस संबंध में ग्राम प्रधान असलम से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस समस्या की समाधान दिवस में लिखित शिकायती पत्र दिया था लेकिन अधिकारी व कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसके चलते गांव के सभी ग्रामीणों को आने जाने के लिए बहुत ही परेशान हो रहे हैं जब इस संबंध में खंड विकास अधिकारी से सरकारी मोबाइल नंबर पर वार्ता करने के लिए मिलाया गया तो उनका मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बता रहा था।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!