August 8, 2026 2:24 am

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

लखनऊ। कालीचरण पी.जी.कॉलेज लखनऊ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रोड सेफ्टी क्लब द्वारा उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में परिवहन विभाग के श्री उत्कर्ष द्विवेदी एवं श्री अक्षय ने पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी। बड़े रोचक ढंग से सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों को भी दिखाते हुए विद्यार्थियों के सवालों का जवाब भी दिया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को हमेशा सड़क पर सतर्कता और नियमों के साथ चलने की सलाह दी गई। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. अल्का द्विवेदी, डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा (समन्वयक रोड सेफ्टी क्लब), डॉ. राजकुमार सिंह और डॉ. शिव कुमार ने किया। इस कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. मनोज पांडे, डॉ. अरुण कुमार यादव, डॉ. श्याम प्रकाश सिंह, डॉ. आदर्श कौशल एवं अन्य के साथ साथ भारी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए । कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा ने किया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!