August 8, 2026 2:19 am

सड़क हादसे में तीन घायल, लखनऊ किया गया रेफर

संवाददाता सऊद

मलिहाबाद, लखनऊ। मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नईबस्ती धनेवा निवासी संजीव कुमार को लखनऊ हरदोई मार्ग पर ग्राम सहिलामऊ के निकट काका ढाबे के पास तेज रफ्तार कार यूपी 32 एफबी 0410 ने टक्कर मार दी। टक्कर देख सड़क पर निकल रहा एक अन्य बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया।

बाइक पर सवार पडरा कुशभरी निवासी सियाराम व इनकी पत्नी सुखदेवी सड़क पर जा गिरी। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों को सीएचसी लाई । जहाँ डॉक्टरों ने संजीव, पति-पत्नी सियाराम व सुखदेवी की हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!