लखनऊ। सपा नेत्री पूजा शुक्ला ने सपा मुख्यालय के बाहर पोस्टर लगवाया है। पोस्टर के माध्यम से पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि दिया। इसके साथ ही शहीदों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग किया। पोस्टर में पहलगाम में शहीद होने वाले सभी मृतकों की तस्वीर लगाई गई।
पूजा शुक्ला के द्वारा पोस्टर में लिखा गया कि “आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो, हमें चाहिए हर शहीद का बदला हर बलिदान का सम्मान”। पोस्टर में लिखा गया कि “केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि पहलगाम आतंकी हमले में शहीद शुभम द्विवेदी समेत 25 शहीद परिवारों को 10 करोड़ रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए”। “पाकिस्तान की जल नीति पर अब भारत का प्रतिरोध होगा जलबंधी करके पाकिस्तान को सबक सिखाएं भारत सरकार”।
“पहलगाम पर हमला किया पाकिस्तान को पानी की बंदिश से जवाब मिलेगा जलबंधी शीघ्र करे भारत सरकार”।
पूजा शुक्ला ने कहा कि पाकिस्तान ने जो कायराना हरकत किया है इसकी सजा तो उसको मिलनी चाहिए। हमारे वतन के बेगुनाह सैलानियों पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हंसते खेलते परिवारों में मातम छा गया। यह समय निंदा का नहीं कार्रवाई का है।पूरे देश में आक्रोश है।भारत का प्रत्येक नागरिक चाहता है कि पाकिस्तान के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए बदला लिया जाए।




