मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में आज दिनांक 25 जून 2024 को राजकीय बीज भंडार अमानीगंज मलिहाबाद में सब मिशन ऑन सीड एंड प्लांटिंग मैटेरियल (बीज ग्राम योजना)अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें विकासखंड- मलिहाबाद के विभिन्न ग्रामों से आये कृषकों जिन्होंने धान एवं उर्द का बीज उत्पादन का कार्य प्रारंभ किया है उन कृषकों को बीज उत्पादन तकनीक के बारे में जनपद मुख्यालय से आए कृषि सलाहकार श्री सुरेश कुमार राजपूत द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।
सहायक विकास अधिकारी(कृषि)श्री मानवेंद्र सिंह द्वारा कृषकों को संकर मक्का की खेती के बारे में एवं कृषकों की कृषि से संबंधित समस्याओं के बारे में चर्चा की गई । कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने हेतु फसल बीमा के ब्लॉक समन्वयक श्री राम बहादुर द्वारा खरीफ फसलों का बीमा कराने हेतु कृषकों को प्रोत्साहित किया गया।
श्री विमल सिंह एटीएम द्वारा प्रधानमंत्री सम्मान निधि से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया गया। यथा ई के वाई सी आदि का निराकरण किया गया। प्रभारी राजकीय बीज भंडार श्री राहुल गुप्ता द्वारा बीज भंडार पर उपलब्ध बीज एवं मिनी किट, उसका मूल्य एवं उस पर अनुदान के बारे में चर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्राविधिक सहायक विनोद कुमार यादव,जनार्दन प्रसाद के अतिरिक्त लगभग 100 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।




