August 8, 2026 2:23 am

समाजवादी पार्टी ने किया प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी, राज्य मुख्यालय लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में आज प्रबुद्ध सम्मेलन नेता विरोधी दल विधानसभा उत्तर प्रदेश श्री माता प्रसाद पाण्डेय की अध्यक्षता में हुआ जिसमें जय परशुराम के उद्घोष के साथ उपस्थित प्रबुद्धजनों ने दोनों हाथ उठाकर 2027 के विधानसभा चुनाव में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया। प्रबुद्ध सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री श्री पवन पाण्डेय ने किया।

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि ब्राह्मण समाज में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। वह समाज को दिशा देता है। जीवन के विविध क्षेत्रों में उसका योगदान अविस्मरणीय है। समाजवादी पार्टी में ब्राह्मणों का बहुत सम्मान है और उनका मार्गदर्शन हमें मिलता रहा है। उनका सहयोग और समर्थन मिलने पर अब 2027 के विधानसभा चुनाव में विजय सुनिश्चित है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री अंकित शर्मा एवं श्री पवन पाण्डेय ने श्री अखिलेश यादव को भगवान परशुराम जी की सुन्दर प्रतिमा भेंट की। चार फुट ऊंची प्रतिमा का वजन डेढ़ कुंतल है और वह शुद्ध पीतल की बनी है।

सर्वश्री पवन पाण्डेय, अंकित शर्मा, पूजा शुक्ला, रोहित शुक्ला लल्लू, मोनू दुबे, अमित चौबे तथा कार्तिक तिवारी ने मिलकर एक बड़ी फूलों की माला भेंट की। सुल्तानपुर के वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री संतोष पाण्डेय ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को कई धातुओं से बना शंख और कामाख्या देवी मंदिर का अंगवस्त्र भेंट किया।

कार्यक्रम में ब्राह्मण प्रतिनिधियों ने एकस्वर में समाजवादी पार्टी को जिताने और 2027 में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। सभी का कहना था कि भाजपा सरकार में ब्राह्मणों को बहुत अपमानित होना पड़ रहा है। उन पर अत्याचार हो रहे है। जनता का हर वर्ग त्रस्त और परेशान है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है।

भाजपा सरकार में ब्राह्मणों पर हो रहे जुल्म की लम्बी दास्तान है। ब्राह्मणों के लिए उत्तर प्रदेश हत्या प्रदेश बन गया है। जनपद बस्ती के दुबौलिया थानान्तर्गत उमयी गांव निवासी आदर्श उपाध्याय के माता पिता मंच पर आये। आदर्श उपाध्याय 17 वर्ष का युवा था पुलिस ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। एक व्यक्ति के शरीर को ड्रिल मशीन से छेद दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस हिरासत में हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश अव्वल है। तमाम फर्जी केस लगाकर पुलिस उत्पीड़न करती है। वसूली करती है। ब्राह्मणों के उत्पीड़न सम्बंधी तमाम घटनाओं का भी जिक्र किया गया।

समाजवादी सरकार में ब्राह्मण परिवारों को लैपटॉप बांटा गया। 30 हजार रुपये का कन्याधन दिया गया। गरीब कन्याओं की शादी के लिए अनुदान दिया गया। संस्कृत शिक्षकों का वेतन बढ़ाया गया। वरिष्ठ नागरिकों को श्रवण यात्रा का लाभ दिया गया। भाजपा सरकार ने भगवान परशुराम जयंती पर समाजवादी सरकार के समय जारी सार्वजनिक अवकाश को रद्द कर दिया।

प्रबुद्ध सम्मेलन में प्रमुख रूप से सर्वश्री गणेश शंकर पाण्डेय पूर्व सभापति, माता प्रसाद पाण्डेय नेता विरोधी दल, कुशल तिवारी पूर्व सांसद, अभिषेक मिश्रा पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय पूर्व विधायक, मुनीन्द्र शुक्ला पूर्व विधायक, विनय तिवारी पूर्व एमएलसी, पूजा शुक्ला पूर्व प्रत्याशी, बैजनाथ दुबे पूर्व विधायक, श्रीमती नंदिता शुक्ला पूर्व विधायक, ओम प्रकाश मिश्रा पूर्व प्रत्याशी, राम भजन चौबे पूर्व प्रत्याशी, रोहित शुक्ला पूर्व प्रत्याशी, मोनू दुबे पूर्व प्रत्याशी, अरविन्द शुक्ला पूर्व प्रत्याशी, मणेन्द्र मिश्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिक्षक सभा, राहुल शुक्ला पूर्व प्रत्याशी, वंदना चतुर्वेदी, अल्पना बाजपेयी, राजा चतुर्वेदी, गीता चौबे, दिनेश मिश्र, शशिकांत दुबे, गजेन्द्र मिश्र, अमित चौबे, कौस्तुब तिवारी, तनुज पाण्डेय, अंकित शर्मा, आलोक त्रिपाठी, प्रदीश शर्मा, गोलू उपाध्याय, अरुण चौबे, नितीश दूबे, सर्वेश त्रिपाठी वीआरएस कमाण्डेंट, रामेन्द्र त्रिपाठी जिला पंचायत सदस्य, सत्यम बाजपेई, शशांक शेखर शुक्ला, किरण पाण्डेय, पूर्व नगर अध्यक्ष महिला सभा, अनीता मिश्रा, अन्ना दुबे, नित्यानंद मिश्रा, विक्रांत उपाध्याय, हिमांशु तिवारी, मनु मिश्रा, डॉ. भानु त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी, संदीप भारद्वाज, सुभांगी द्विवेदी, श्रेया शुक्ला, रीता चौबे, रंजना तिवारी, नीलम पाण्डेय, कार्तिक तिवारी, प्रियंक हरि विजय त्रिपाठी, अनिरूद्ध त्रिपाठी, हैप्पी शुक्ला, दीप नारायण मिश्रा, रमेश मिश्रा, ममता अवस्थी, प्रियंका बाजपेयी, दलजीत कौर, गुड़िया शुक्ला, संतोष त्रिपाठी, राकेश पाण्डेय, अभिषेक मिश्रा, कृपा नाथ, पंकज मिश्रा, आलोक त्रिपाठी, प्रसन्न शुक्ला, अतुल शुक्ला, सुरेन्द्र मिश्रा आदि नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!